Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»गोड्डा में ‘परिवर्तन यात्रा’: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले; हेमंत सोरेन ने पांच लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन युवाओं को वर्दी के बजाये कफन दिया
    Headlines

    गोड्डा में ‘परिवर्तन यात्रा’: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले; हेमंत सोरेन ने पांच लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन युवाओं को वर्दी के बजाये कफन दिया

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Godda. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है. झामुमो, कांग्रेस और राजद ने पांच सालों में झारखंड को तबाह कर दिया है. हेमंत सरकार में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है. बड़ी संख्या में घुसपैठियों के आने से झारखंड की जमीन पर कब्जा हो रहा है. श्री चौहान मंगलवार को गोड्डा के गांधी मैदान में ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि क्या झारखंडी इसे सहन करेंगे? हेमंत सरकार वोटों के लालच में घुसपैठियों को आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवा रही है, यही है हेमंत सरकार का असली सच.

    अगर इसी तरह चलता रहा तो 15-20 सालों में झारखंडी अपनी जमीन से बेदखल हो जायेंगे. चौहान ने सरकार की विफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने पांच लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन क्या झारखंड के युवाओं को नौकरी मिली? इस सरकार ने युवाओं को वर्दी के बजाय कफन दिया. परीक्षा के नाम पर इंटरनेट बंद कर पेपर लीक नहीं होने देने का दावा किया, जबकि लीक तो सरकार के दलाल कर रहे थे. भाजपा की सरकार बनते ही 2.87 लाख खाली पदों को भरने का आदेश दिया जायेगा. कैलेंडर बनायेंगे और पहले महीने की 21 तारीख को यहां के युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा : चुनाव नजदीक आते ही हेमंत सोरेन को ‘मंईयां सम्मान योजना’ याद आयी. उन्होंने 2,000 रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन चार साल 10 महीने बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला. भाजपा की सरकार बनने पर बहनों के खाते में दोगुना पैसा जायेगा. उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा, जैसा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ‘लाडली योजना’ के तहत किया जा रहा है. उन्होंने जेएमएम का मतलब बताते हुए कहा कि ‘ज’ से जुर्म, ‘म’ से मर्डर, और ‘म’ से माफिया. आज भाजपा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड को बचाने और माटी, बेटी, और रोटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा झारखंडियों की जिंदगी और तकदीर बदलेगी.

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Parivartan Yatra' in Godda: Union Agriculture Minister Shivraj said; Hemant Soren had promised five lakh government jobs but gave shrouds to the youth instead of uniforms
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group