Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»Sansad Winter Session: एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 10 विधेयक सूचीबद्ध, उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में
    Automobile

    Sansad Winter Session: एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 10 विधेयक सूचीबद्ध, उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश करने के लिए कुल 10 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है जिनमें निजी कंपनियों के लिए असैन्य परमाणु क्षेत्र को खोलने के प्रावधान वाला एक विधेयक भी शामिल है. ‘परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025’ भारत में परमाणु ऊर्जा के उपयोग और विनियमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य लाया जा रहा है.
    इस सत्र के लिए उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में है. लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, प्रस्तावित कानून विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को स्वतंत्र और स्वशासी संस्थान बनने और मान्यता और स्वायत्तता की एक मजबूत और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारत के एक उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है.

    राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक भी परिचय के लिए सूचीबद्ध है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए तेज़ और पारदर्शी भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करना है. कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 भी एजेंडे में शामिल है, जिसका उद्देश्य व्यवसाय करने में आसानी की सुविधा के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 और एलएलपी (सीमित देयता भागीदारी) अधिनियम, 2008 में संशोधन करना है.
    इसके अलावा सरकार के एजेंडे में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक (एसएमसी), 2025 है, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992, डिपॉजिटरी अधिनियम, 1996 और प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम, 1956 के प्रावधानों को एक तर्कसंगत एकल प्रतिभूति बाजार संहिता में समेकित करने का प्रस्ताव करता है.
    सरकार मध्यस्थता और सुलह अधिनियम में संशोधन की भी योजना बना रही है.

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    विधि मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कानून की धारा 34 में प्रस्तावित संशोधन और कंपनी निदेशकों पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के कारण सरकार को इस मुद्दे को एक समिति के पास भेजना पड़ा है. प्रस्तावित संशोधन इसी का परिणाम है.पिछले सत्र के दो विधेयक भी विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। बुलेटिन के अनुसार, वर्ष का पहला अनुपूरक बजट भी एजेंडे में है. संसद का शीतकालीन सत्र आगामी एक दिसंबर को शुरू होगा। कुल 15 कार्य दिवस वाला यह सत्र 19 दिसंबर को समाप्त होगा.

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Higher Education Commission Bill also on the government's agenda Parliament Winter Session: 10 bills listed for Parliament's winter session starting December 1 Sansad Winter Session: एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 10 विधेयक सूचीबद्ध उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026

    Road Accident: NH 22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी के घर में घुस जाने से दो लोगों की मौत

    July 23, 2026

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group