Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Parsudih News: महिलाओं के भारी विरोध के बाद भी खुल गयी शराब दुकान, आबकारी विभाग बोला, दुकान सरकारी संपत्ति, राजस्व का हो रहा नुकसान
    Crime

    Parsudih News: महिलाओं के भारी विरोध के बाद भी खुल गयी शराब दुकान, आबकारी विभाग बोला, दुकान सरकारी संपत्ति, राजस्व का हो रहा नुकसान

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह नामोटोला में बस्तीवासी के विरोध के बावजूद रविवार की रात सरकारी शराब दुकान को खोल दिया गया. रविवार की देर शाम आबकारी विभाग की टीम शराब दुकान खुलवाने पहुंची तो स्थानीय महिलाएं जुट गयी. महिलाओं ने दुकान को खोलने का विरोध किया. जिसके बाद आबकारी विभाग के उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान ने महिलाओं को समझाया कि दुकान सरकारी संपत्ति है. स्थानीय लोग इसकी शिकायत उपायुक्त व सहायक उत्पाद आयुक्त कर सकते हैं. दुकान बंद होने से राजस्व की क्षति होगी.

    सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने विरोध कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद रात करीब 8.30 बजे दुकान को खोल दिया गया. मालूम हो कि गत शुक्रवार को नामोटोला शराब दुकान के पास रहने वाले अवैध शराब के कारोबारी विजय साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने शराब दुकान को बंद करा दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार साम ढलते ही शराब दुकान व आस पास में अड्डेबाजी होती है. नशे की हालत में युवक मारपीट व गाली गलौज करते हैं. जिससे क्षेत्र की महिला व युवतियों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कर्मचारियों ने दुकान बंद कर दी. रविवार को भी दिनभर शराब दुकान बंद थी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Parsudih News: Despite heavy opposition from women the Excise Department said the liquor shop opened the shop is government property there is loss of revenue
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group