Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे
    Breaking News

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क के ढांचे में बदलाव किया, जिसके तहत 36 पन्नों के नये सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना से यह जानकारी सामने आई। बीस जून को तैयार अधिसूचना के मुताबिक, पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन कर आवेदन शुल्क के ढांचे में बदलाव किया गया है। नए नियम एक जुलाई 2026 से लागू होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि 36 पन्नों के नये सामान्य पासपोर्ट या इतने ही पन्नों के पासपोर्ट को फिर से जारी किए जाने के लिए सामान्य आवेदन शुल्क 2,500 रुपये होगा, जबकि तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

    मौजूदा समय में 36 पन्नों के नये सामान्य पासपोर्ट या इतने ही पन्नों के पासपोर्ट को फिर से जारी किए जाने के लिए सामान्य आवेदन शुल्क 1,500 रुपये, जबकि तत्काल शुल्क 3,500 रुपये है। अधिसूचना के अनुसार, 60 पन्नों के नये सामान्य पासपोर्ट या इतने ही पन्नों के पासपोर्ट को फिर से जारी किए जाने के लिए सामान्य आवेदन शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये, जबकि तत्काल आवेदन शुल्क 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया गया है।

    Kolhan University Admission 2026: UG में 14,948 आवेदन, PG नामांकन के लिए 11 जुलाई तक करें आवेदन

    अधिसूचना में कहा गया है, “केंद्र सरकार ने पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा-24 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के लिए उक्त नियम बनाए हैं। इन नियमों को पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 कहा जा सकता है। ये नियम एक जुलाई 2026 से लागू होंगे।”

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    अधिसूचना में सरकार ने एक अनुसूची भी जारी की है, जो “पासपोर्ट नियम, 1980 की अनुसूची चार” की जगह लेगी। संशोधित अनुसूची में दो उप-श्रेणियों का जिक्र है—आवेदकों के लिए (18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग/15 से 18 साल के बीच की उम्र के नाबालिग, अगर उन्होंने इस श्रेणी में आवेदन किया हो); और नाबालिग आवेदक (18 साल से कम उम्र के)।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 रुपये लगेंगे 500 500 instead of ₹1 500 रुपये का भुगतान करना होगा 500 रुपये की जगह 2 Pasport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि Passport Fee Hike: Application fee for passports increased; the cost is now ₹2 while the Tatkaal service will cost ₹5 अब 1 तत्काल सेवा के लिए 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kolhan University Admission 2026: UG में 14,948 आवेदन, PG नामांकन के लिए 11 जुलाई तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    June 26, 2026

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    June 26, 2026
    Recent Post

    Kolhan University Admission 2026: UG में 14,948 आवेदन, PG नामांकन के लिए 11 जुलाई तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह के पाड़ा टोला में तालाब में तैरता अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हड़कंप

    June 26, 2026

    Chakulia: “रामलाल’ जंगली हाथी सड़क पर पहुंचा, करीब एक घंटे तक डटा रहा, ट्रैक्टर और हाइवा को धक्का मारा, तोड़ें पेड़

    June 26, 2026

    EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी खबर, PF क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम अगले 5 दिन रहेंगे बंद, जानें वजह?

    June 26, 2026

    Jharkhand: नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को दी सुपारी, गिरफ्तार

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group