Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»पटमदा सीएचसी के डॉक्टर पर लगा महिला सहयोगियों को प्रताड़ित करने का आरोप, जांच शुरू
    Jamshedpur

    पटमदा सीएचसी के डॉक्टर पर लगा महिला सहयोगियों को प्रताड़ित करने का आरोप, जांच शुरू

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    स्थानीय होने के प्रभाव का इस्तेमाल कर पीएचसी के माहौल को खराब करने की शिकायत 

    JAMSHEDPUR. आरबीएसके, सीएचसी पटमदा के चिकित्सा अधिकारी सीमेन कुमार दत्ता पर सहयोगी महिला चिकित्सकों को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. महिला डॉक्टर की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं. इसके बाद सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया हैं. टीम ने जांच शुरू कर दी है. जांच टीम में डॉ मनोरमा सिद्धेश, डॉ जोगेश्वर प्रसाद और डॉ कुमुदिनी सरदार शामिल हैं.

    डॉक्टर सीमेन कुमार दत्ता पर आरोप है कि उनका आचरण महिला कर्मचारियों के प्रति लगातार अनुचित और उत्पीड़नकारी रहा है, जिससे एक प्रतिकूल और असुरक्षित कार्य का वातावरण सीएचसी में बन रहा है. इसे लेकर सीमेन कुमार दत्ता का स्थानांतरण किसी दूसरी जगह करने का अनुरोध उपायुक्त को भेजे पत्र में महिला डॉक्टर ने किया है.

    Jamshedpur: दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व की तैयारी शुरू, पारंपरिक तीर-धनुष और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा, कोल्हान समेत ओडिशा और बंगाल से भी पहुंचे सेंदरा वीर, कल होगा शिकार

    डॉ जुझार मांझी, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम

    शिकायत में बताया गया है कि डॉ दत्ता, पटमदा के स्थानीय निवासी होने के नाते, महिला कर्मचारियों को डराने और परेशान करने के लिए अपने स्थानीय प्रभाव का उपयोग कर रहे हैं. उनके कृत्यों से महिला कर्मचारियों के मनोबल और कार्य क्षमता के अलावा उनके सम्मान भी प्रभाव पड़ा है.महिला डाॅक्टर ने यह भी कहा है कि घटनाओं की संवेदनशीलता और महिला सहकर्मियों के आत्मसम्मान और गोपनीयता की रक्षा के लिए कुछ बातों का खुलासा करना संभव नहीं हो पा रहा है.

    शिकायत में यह भी बताया गया है कि एक घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरबीएसके कार्य भ्रमण के दौरान कार्यस्थल पर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था. उस समय पैसे देकर किसी तरह मामले को रफा-दफा किया गया. डॉ दत्ता पर पीएचसी परिसर के भीतर एक कमरे पर अनाधिकृत रूप से कब्जा जमाकर रखने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत में कहा गया है कि इससे अराजकता और असुविधा का माहौल पैदा हो गया है.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

    चिकित्सा पदाधिकारी सीमेन कुमार दत्ता पर अनैतिक रूप से विभाग द्वारा उपयोग किए जाने वाले किराए के वाहन (अरुण महतो) के मालिक से मासिक रूप से वसूली करने की बात भी कही गयी है. इसके अलावा उन पर सीएचसी पटमदा में कुछ लोगों के साथ मिलकर आधिकारिक खर्चों का दुरुपयोग की जांच करने का भी अनुरोध किया गया है.

    महिला डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से भी की है. शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन जुझार मांझी ने जांच टीम गठित कर दी है जो विभिन्न आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    investigation begins Patamda CHC doctor accused of harassing female colleagues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व की तैयारी शुरू, पारंपरिक तीर-धनुष और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा, कोल्हान समेत ओडिशा और बंगाल से भी पहुंचे सेंदरा वीर, कल होगा शिकार

    April 26, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

    April 26, 2026

    Jamshedpur News :93 केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 19,962 परीक्षार्थी शामिल

    April 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व की तैयारी शुरू, पारंपरिक तीर-धनुष और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा, कोल्हान समेत ओडिशा और बंगाल से भी पहुंचे सेंदरा वीर, कल होगा शिकार

    April 26, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

    April 26, 2026

    Jamshedpur News :93 केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 19,962 परीक्षार्थी शामिल

    April 26, 2026

    Jamshedpur: टाटा–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, तीनों की स्थिति गंभीर

    April 26, 2026

    BILASPUR NEWS: चिलचिलाती गर्मी में रेल यात्रियों को मिला शरबत और ठंडे पानी का सहारा

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group