Site icon Lahar Chakra

पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस अब चलेगी राजगीर से, 25 जुलाई से नई सुविधा शुरू

हाजीपुर:

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और अहमदाबाद के मध्य सप्ताह में दो दिन परिचालित की जा रही गाड़ी सं. 12948/12947 पटना-अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार राजगीर तक करने का निर्णय लिया गया है। इससे राजगीर, नालन्दा एवं बिहार शरीफ से कोटा, वडोदरा एवं अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए एक सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी । साथ ही इससे राजगीर एवं नालन्दा जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । यह परिचालन विस्तार राजगीर 25.07.2025 से तथा अहमदाबाद से 28.07.2025 से प्रभावी होगा ।

Read More :अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिख कर दी जानकारी, पटना से चलाई गई हैं 17 नई ट्रेनें

गाड़ी सं. 12948 राजगीर-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 25.07.2025 से सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शुक्रवार एवं बुधवार को राजगीर से 21.00 बजे खुलकर 21.12 बजे नालन्दा, 21.30 बजे बिहार शरीफ, 22.21 बजे बख्तियारपुर, 23.00 बजे पटना साहिब रूकते हुए 23.35 बजे पटना पहुंचेगी तथा यहां से 23.45 बजे खुलकर अपने निर्धारित ठहराव एवं समयानुसार रूकते हुए तीसरे दिन 03.50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी ।

Read More :Bullet Train परियोजना में महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का पहला खंड खुला

इसी तरह गाड़ी सं. 12947 अहमदाबाद-पटना-राजगीर अजीमाबाद एक्सप्रेस दिनांक 28.07.2025 से अहमदाबाद से सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 21.50 बजे खुलकर अपने निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रूकते हुए तीसरे दिन अर्थात् बुधवार एवं शुक्रवार को 04.20 बजे पटना पहुंचेगी तथा पटना से यह 04.30 बजे खुलकर 04.43 बजे पटना साहिब, 05.10 बजे बख्तियारपुर, 05.41 बजे बिहार शरीफ एवं 06.02 बजे नालन्दा रूकते हुए 07.25 बजे राजगीर पहुंचेगी ।

(

Exit mobile version