


बिलासपुर –
ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है । यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इन गाड़ियों के परिचालन में विस्तार 31 जुलाई 2026 तक अर्थात 04-04 फेरों के लिए किया जा रहा है ।
परिचालन में विस्तार होने के बाद अब गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 20 से 29 जुलाई 2026 तक (04 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 22 से 29 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 24 से 31 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी |
इन गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर है जहां से यात्रीगण इस गाड़ी में यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं | इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-III, 07 एसी-III इकॉनमी सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।



