Site icon Lahar Chakra

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोचों के साथ दौड़ेगी

हाजीपुर |
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 22348/22347) में कोचों की संख्या बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 11 जुलाई 2025 से 16 की बजाय 20 कोचों के साथ चलेगी।

यह निर्णय उन यात्रियों के लिए राहत भरा है, जिन्हें सीट की उपलब्धता को लेकर परेशानी होती थी। अधिक कोच जुड़ने से अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा और त्योहारों या विशेष अवसरों पर वेटिंग लिस्ट की समस्या भी कम होगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से ही अपनी गति, सुविधा और आधुनिकता के लिए जानी जाती है, और अब इसमें बढ़ी हुई कोचों की संख्या इसे और भी उपयोगी बनाएगी।

READ MORE :श्रावणी मेला 2025: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने चलाईं चार विशेष ट्रेनें

श्रावणी मेला के मद्देनजर दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव

श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के मनकठा, खुसरुपुर, टेका बीघा, हरदास बीघा, मंझौली ग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादव नगर, मेकरा मेमरखाबाद हाल्ट, शुक्रदासग्राम हाल्ट स्टेशनों पर निम्नलिखित ट्रेनों का 11.07.2025 से 10.08.2025 तक अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है –

1. गाड़ी सं. 13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 19.59/20.01 बजे मनकठा स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

2. गाड़ी सं. 13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 08.08/08.10 बजे मनकठा स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

3. गाड़ी सं. 53231 तिलैया-दानापुर पैसेंजर 21.50/21.51 बजे टेका बीघा, 22.05/22.06 बजे मंझौली ग्राम हाल्ट तथा 22.22/22.23 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

4. गाड़ी सं. 53232 दानापुर-तिलैया पैसेंजर 10.26/10.27 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर 10.42/10.43 बजे मंझौली ग्राम हाल्ट तथा 10.58/10.59 बजे टेका बीघा रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

READ MORE :Tatanagar: आदित्यपुर और गम्हरिया में मेगा ब्लॉक के कारण 15 जुलाई से 2 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें ट्रेनों की लिस्ट

5. गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू 12.04/12.05 बजे मंझौली ग्राम हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

6. गाड़ी सं. 63212 पटना-झाझा मेमू 15.41/15.42 बजे मंझौली ग्राम हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

7. गाड़ी सं. 63205 किउल-पटना मेमू 04.29/04.30 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

8. गाड़ी सं. 63206 पटना-किउल मेमू 21.48/21.49 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

9. गाड़ी सं. 53228 पटना-मोकामा पैसेंजर 05.45/05.46 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

10. गाड़ी सं. 53227 मोकामा-पटना पैसेंजर 15.53/15.54 बजे मेकरा ममरखाबाद हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

11. गाड़ी सं. 53228 पटना-मोकामा पैसेंजर 07.03/07.04 बजे मेकरा ममरखाबाद हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

12. गाड़ी सं. 63207 झाझा-पटना मेमू 06.15/06.16 बजे शुक्रदासग्राम हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

13. गाड़ी सं. 63212 पटना-झाझा मेमू 19.17/19.18 बजे शुक्रदासग्राम हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

14. गाड़ी सं. 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 17.21/17.23 बजे हरदास बीघा तथा 17.26/17.28 बजे खुसरुपुर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

15. गाड़ी सं. 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 09.47/09.49 बजे खुसरुपुर तथा 09.52/09.54 बजे हरदास बीघा रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

(

Exit mobile version