Site icon Lahar Chakra

PDS डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Ranchi: झारखंड के लोगों को इस महीने PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाला राशन नहीं मिल सकता. राज्य के 25 हजार से ज्यादा राशन डीलरों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हड़ताल पर जाने की बात कही है.

PDS डीलरों का आरोप है कि सरकार ने पिछले एक साल से उनका कमीशन नहीं दिया है. दिसंबर से अब तक 6 महीने का कमीशन बकाया है साथ ही कोरोना काल का भी पैसा अभी तक नहीं मिला. कुल मिलाकर सरकार पर डीलरों का करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है.
राशन डीलरों को हर क्विंटल राशन पर 150 रुपये कमीशन मिलता है लेकिन महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक हालत खराब हो गई है.

डीलरों ने यह भी बताया कि राशन बांटने वाली मशीनों (पॉश मशीन) में बार-बार खराबी आती है और सर्वर भी ठीक से काम नहीं करता. इससे लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पाता और डीलरों को जिम्मेदार ठहराया जाता है.

डीलरों की ओर से कई बार विभागीय मंत्री और अफसरों को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला. अब सभी डीलर तालाबंदी और हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं.

अगर डीलर हड़ताल पर चले जाते हैं तो झारखंड के लाखों लोगों को इस महीने राशन नहीं मिलेगा. इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी परेशानी होगी.

डीलरों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल तय है. ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है.

Exit mobile version