Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Pension: केंद्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी करेगा
    Headlines

    Pension: केंद्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी करेगा

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्र शुक्रवार को अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक नए सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र का अनावरण करेगा. इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने 16 जुलाई, 2024 को अपनी अधिसूचना के माध्यम से सरलीकृत पेंशन आवेदन ‘फॉर्म 6-ए’ जारी किया था. कार्मिक मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा गया, ‘‘यह फॉर्म भविष्य/ई-एचआरएमएस (ऑनलाइन मॉड्यूल) में केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा जो दिसंबर 2024 और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

    सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, जो ई-एचआरएमएस पर हैं, ई-एचआरएमएस के माध्यम से फॉर्म 6-ए भरेंगे (केवल सेवानिवृत्ति के मामले) और सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, जो ई-एचआरएमएस पर नहीं हैं, वे भविष्य पोर्टल पर फॉर्म 6-ए भरेंगे. बयान के अनुसार, यह नया फॉर्म और भविष्य/ई-एचआरएमएस के साथ इसका एकीकरण 30 अगस्त, 2024 को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा जारी किया जाएगा. इसमें कहा गया कि फॉर्म का सरलीकरण केंद्र की ‘अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार’ नीति की एक महत्वपूर्ण पहल रहा है. बयान में कहा गया कि इस नए फॉर्म में कुल नौ फॉर्म/प्रारूपों को मिला दिया गया है. इसमें कहा गया कि यह पेंशन की पूरी प्रक्रिया में कागज रहित कामकाज का मार्ग प्रशस्त करेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    pension application for retired employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group