Site icon Lahar Chakra

Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

Jamshedpur. ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.29 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हुई है और उन्हें हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। वहीं, जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार कर गया है।

अप्रैल में क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का कीमत में तेजी के कारण थोक महंगाई कई साल के रेकॉर्ड पर पहुंच गई। गुरुवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में पेट्रोल की मंहगाई 32.4 फीसदी पर पहुंच गई जो एक महीने पहले 2.50 फीसदी पर थी। इसी तरह हाई-स्पीड डीजल की महंगाई 3.62 फीसदी से 25.19 फीसदी पहुंच गई।

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.35 फीसदी तेजी के साथ 107.2 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध के बाद से कच्चा तेल करीब 50 फीसदी महंगा हो चुका है। भारत अपना करीब 90 फीसदी कच्चा तेल बाहर से मंगाता है। इसका एक बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण दुनिया की करीब 20 फीसदी सप्लाई बाधित हुई है। माना जा रहा है कि अगर ईरान युद्ध खत्म होता है तब भी सप्लाई नॉर्मल होने में लंबा समय लग सकता है।

Exit mobile version