Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Sonua Accident : सोनुआ में मतदाताओं को वोट दिलाने लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, 30 घायल, 17 गंभीर
    Crime

    Sonua Accident : सोनुआ में मतदाताओं को वोट दिलाने लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, 30 घायल, 17 गंभीर

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • परिजनों ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, कहा – बैल-बकरी की तरह ठूस कर लाने को किया मजबूर 

    Sonua. सोनुआ में मतदान के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. लोंजो पंचायत में रिलोकेट बूथ में मतदाताओं को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुदूर केडाबीर गांव से प्रावि लोंजो आ रहे पिकअप वाहन नचलदा घाटी में पलट गया. वाहन पलटने से करीब 30 ग्रामीण महिला व पुरुष मतदाता गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आनन-फ़ानन में सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक, आईटीबीपी जवानों व पुलिस के द्वारा सभी घायलों को एम्बूलैंस व अन्य वाहनों से ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा लाया गया. जहां पर प्राथमिक ईलाज के बाद 17 घायलों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. घायलों में केडाबीर गांव के बीस व बिलायती टोला के दस ग्रामीण शामिल है.

    घटना के बाद सोनुआ के बीडीओ सोमनाथ उरांव व निर्दलीय प्रत्याशी रिटायर डीएसपी रामेश्वर तैसुम समाजसेवी विदेशी प्रधान सोनुआ अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. घटना बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे की बतायी जा रही है. ज्ञात हो कि नक्लस प्रभावित क्षेत्र लोंजो पंचायत के सुदूर बीहड़ में बसे केडाबीर, बिलायती टोला, करम्बा व नचलदा गांव के बूथ संख्या 104 मध्य विद्यालय केडाबीर को अति संवेदनशील मानते हुए प्रशासन द्वारा रिलोकेट कर उउवि लोंजो किया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जिसको लेकर मतदाताओं को बूथ में लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है. प्रशासन द्वारा व्यवस्था किये गये मैक्स पिकअप वाहन से बुधवार सुबह मतदाताओं को लोजों लाया जा रहा था. इस दौरान लोंजो गांव के पास नचलदा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.बीडीओ सोमनाथ उरांव ने बताया कि इस घटना में ग्रामीणों को ज्यादा चोट नही आयी है.सभी का ईलाज प्रशासन की देख रेख में किया जा रहा है.वही सामान्य रूप से घायल ग्रामीणों को वोट दिलाने के बाद घर भेज दिया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैल-बकरी की तरह ठूस कर एक वाहन में लाने के लिए मजबूर किया गया. वाहन में क्षमता से ज्यादा करीब 40 से अधिक ग्रामीण सवार थे. घाटी का रास्ता होने के कारण मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    17 serious 30 injured Sonua Accident: Pickup vehicle carrying voters to cast their votes overturned in Sonua
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group