Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Pitru Paksha Mela 2024: बिहार के गया में ‘पितृपक्ष मेला’ शुरू, 16 दिनों तक चलेगा, 15 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद
Bihar

Pitru Paksha Mela 2024: बिहार के गया में ‘पितृपक्ष मेला’ शुरू, 16 दिनों तक चलेगा, 15 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद

News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024Updated:September 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gaya. बिहार के गया में पितृपक्ष मेला मंगलवार से शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि विष्णुपद मंदिर में होने वाले मेले में देश भर से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों द्वारा अपने पितरों का ‘पिंडदान’ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में 16 दिवसीय इस मेले का मंगलवार को उद्घाटन किया. दुनिया भर से हिंदू अपने पूर्वजों के लिए फल्गु नदी किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर में ‘पिंडदान’ की रस्म निभाने के लिए पितृपक्ष के दौरान गया जिला आते हैं.

ऐसा माना जाता है कि जो लोग ये अनुष्ठान करते हैं, उन्हें ‘पितृ दोष’ से मुक्ति मिलती है और उनके पूर्वजों को जन्म तथा मृत्यु के चक्र से ‘मुक्ति’ मिलती है एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए गांधी मैदान में अन्य व्यवस्थाओं के अलावा टेंट भी लगाए हैं.
उन्होंने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा ने उद्घाटन समारोह से उठकर चले गए और दावा किया कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई.

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, संबंधित अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. मैं मंच पर मौजूद एकमात्र सांसद था, लेकिन मेरा नाम वक्ताओं की सूची में नहीं था. यही कारण था कि मैं कार्यक्रम स्थल से चला गया. वहीं पितृपक्ष के अवसर पर पटना जिले के पुनपुन नदी किनारे भी ऐसे ही एक मेला का आयोजन किया गया.

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मेले का उद्घाटन करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, पुनपुन में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और पूर्व मंत्री श्याम रजक जी के साथ किया. पिंडदान के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्घालुओं का स्वागत-अभिनंदन है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group