Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Plane Crash: रूस विमान दुर्घटना में 49 लोगों की मौत, किसी यात्री के जीवित होने का नहीं मिला कोई संकेत
    Breaking News

    Plane Crash: रूस विमान दुर्घटना में 49 लोगों की मौत, किसी यात्री के जीवित होने का नहीं मिला कोई संकेत

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Moscow. रूस के फार ईस्ट क्षेत्र में 49 लोगों को लेकर रवाना हुए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार किसी व्यक्ति के जीवित होने के बारे में कोई संकेत नहीं है. मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है. एंटोनोव एएन-24 टर्बोप्रॉप विमान पूर्वी साइबेरिया के तिंडा हवाई अड्डे पर उतरने का दूसरा प्रयास करते समय एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चीनी सीमा के निकट अमूर क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि विमान में 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा केंद्र के हवाले से बताया कि घटनास्थल के हवाई निरीक्षण के दौरान कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला.

    गवर्नर ने कहा, तिंडा हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार टक्कर के बाद, विमान में आग लग गई और उस क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर के चालक दल ने किसी के भी जीवित बचे होने की सूचना नहीं दी. क्षेत्रीय अंगारा एयरलाइंस का 50 साल पुराना विमान खाबरोवस्क-तिंडा-ब्लागोवेशेंस्क मार्ग पर उड़ान भर रहा था.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    रेडियो बीएफएम ने कुछ विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि खराब मौसम के दौरान “मानवीय चूक” दुर्घटना का संभावित कारण है. दूसरी ओर इंजन की समस्या को भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है. इस बीच, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जांच और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    no sign of any passenger being alive Plane Crash: 49 people died in Russia plane crash Plane Crash: रूस विमान दुर्घटना में 49 लोगों की मौत किसी यात्री के जीवित होने का नहीं मिला कोई संकेत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group