Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Steel Industry के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ छह जनवरी से, केंद्र सरकार ने मांगे आवेदन, जानें कंपनियों के उत्पादन और रोजगार पर क्या होगा असर
    Breaking News

    Steel Industry के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ छह जनवरी से, केंद्र सरकार ने मांगे आवेदन, जानें कंपनियों के उत्पादन और रोजगार पर क्या होगा असर

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025Updated:January 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार सोमवार को इस्पात क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का एक और दौर शुरू करेगी. ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी करेंगे. इस्पात मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री… इस्पात उद्योग के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ करेंगे और छह जनवरी को आवेदन आमंत्रित करेंगे. विशेष इस्पात के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पूंजी निवेश को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए सरकार ने पहले विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना शुरू की थी.

    इस योजना ने 27,106 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 79 लाख टन विशेष इस्पात उत्पादन के साथ 14,760 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की परिकल्पना की गई है. पिछले साल नवंबर तक कंपनियों ने 18,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 8,660 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं.

    Train Route Change:बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 5 ट्रेनें रद्द और 2 ट्रेनों का बदला मार्ग

    बयान में कहा गया है कि सरकार इसमें भाग लेने वाली कंपनियों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है और प्रतिक्रिया के आधार पर यह महसूस किया गया कि अधिक भागीदारी आकर्षित करने के लिए योजना को पुनः अधिसूचित करने की गुंजाइश है.

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    पीएलआई की अवधारणा 2020 में कोविड महामारी के बाद लगे वैश्विक लॉकडाउन के दौरान तैयार की गई थी, जिसमें घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया था. शुरुआत में तीन क्षेत्रों के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना को बाद में नवंबर, 2020 में इस्पात को शामिल करने के लिए बढ़ा दिया गया था.सरकार ने पहले कहा था कि वह विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के एक और दौर पर काम कर रही है, क्योंकि पहल के पहले दौर की प्रतिक्रिया उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Central Government invites applications know what will be the impact on production and employment of companies PLI Scheme 1.1' for Steel Industry launched from January 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change:बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 5 ट्रेनें रद्द और 2 ट्रेनों का बदला मार्ग

    September 3, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026
    Recent Post

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group