Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi AI Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन, शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 500 से अधिक एआई दिग्गज, करीब 100 सीईओ शामिल
    Breaking News

    PM Modi AI Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन, शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 500 से अधिक एआई दिग्गज, करीब 100 सीईओ शामिल

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026’ का बृहस्पतिवार को उद्घाटन करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने के साथ एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां प्रौद्योगिकी मानवता को आगे बढ़ाए एवं समावेशी विकास को बढ़ावा दे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह शिखर सम्मेलन में शामिल कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
    उद्घाटन समारोह को मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस तथा दुनिया भर के उद्योग दिग्गज संबोधित करेंगे।

    इसके बाद वह अन्य नेताओं के साथ ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का दौरा करेंगे जहां वे लोग प्रदर्शनी में लगे विभिन्न देशों के मंडप देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होने वाली नेताओं की पूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे जो एआई से जुड़ी राष्ट्रीय एवं वैश्विक प्राथमिकताओं जैसे शासन व्यवस्था, अवसंरचना एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार रखेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से प्रधानमंत्री मोदी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) की गोलमेज बैठक में भाग लेंगे।

    इसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी एवं औद्योगिक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी नेतृत्व निवेश, शोध सहयोग, आपूर्ति शृंखला और एआई प्रणालियों के उपयोग पर चर्चा करेंगे। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का विषय ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सबका कल्याण, सबका सुख) है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बयान में कहा गया है कि इस सम्मेलन का लक्ष्य भारत को एआई के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है और ऐसा भविष्य गढ़ना है, जहां यह प्रौद्योगिकी मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और ग्रह की रक्षा करे। शिखर सम्मेलन को सात कार्य-समूह दिशा देंगे, जो तीन स्तंभों- लोक, ग्रह और प्रगति से जुड़े हैं। ये समूह विभिन्न क्षेत्रों में एआई के प्रभाव को दिखाने वाले ठोस परिणाम सामने लाने पर काम करेंगे।
    आर्थिक वृद्धि एवं सामाजिक कल्याण के लिए एआई, एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण, सामाजिक सशक्तीकरण के लिए समावेश, सुरक्षित एवं भरोसेमंद एआई, मानव पूंजी, विज्ञान और मजबूत, नवाचार एवं दक्षता सात विषय हैं।

    इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के 500 से अधिक एआई दिग्गज, करीब 100 सीईओ एवं संस्थापक, 150 शिक्षाविद एवं शोधकर्ता और 400 मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), उपाध्यक्ष और परोपकारी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी भाग लेंगे जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शासन-प्रमुख तथा करीब 60 मंत्री एवं उप मंत्री शामिल हैं।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    500 से अधिक एआई दिग्गज and nearly 100 CEOs attending the summit. over 500 AI leaders PM Modi AI Summit: Prime Minister Modi will inaugurate the 'India AI Impact Summit' today PM Modi AI Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन with over 20 heads of state करीब 100 सीईओ शामिल शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group