Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»IIT Kharagpur में बोले PM मोदी: भारत ने दिखाया कि सीमाएं तोड़कर खोले जा सकते हैं नयी संभावनाओं के द्वार
Headlines

IIT Kharagpur में बोले PM मोदी: भारत ने दिखाया कि सीमाएं तोड़कर खोले जा सकते हैं नयी संभावनाओं के द्वार

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kharagpur . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले 12 वर्ष में दिखाया है कि देश सोच की सीमाओं को तोड़कर अपनी क्षमताओं को पहचान सकता है, नए अवसर पैदा कर सकता है और गरीबों को सशक्त बना सकता है। मोदी ने साथ ही कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अगले दो दशक महत्वपूर्ण होंगे।
उन्होंने देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने ‘‘सीमाएं तोड़ने और नयी संभावनाओं के द्वार खोलने’’ का अपना संकल्प स्पष्ट रूप से व्यक्त कर दिया है।

चुनौतियों से निपटने के अपने दृष्टिकोण पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि वह किसी चुनौती को बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ सकते।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं जिसकी आदत चुनौतियों को चुनौती देने की है। मोदी ने कहा कि लोग अक्सर खुद ही अपने लिए सीमाएं तय कर लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश को अपनी क्षमताओं का पता तभी चलता है, जब वह सोच की सीमाओं को तोड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में उनकी सरकार ने गरीबी को लेकर पुरानी सोच बदलने और विभिन्न पहलों के जरिए लोगों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, पहले गरीबी हटाने की लालकिले से केवल बातें की जाती थीं लेकिन फाइलें बनाने के अलावा कुछ नहीं किया गया।’’

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों का यही रवैया था। मोदी ने कहा कि देश में गरीबी को एक स्थायी समस्या मान लिया गया था और दशकों तक इसे खत्म करने के नारे लगाए जाते रहे लेकिन उसके अनुरूप नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने शौचालय बनवाने की लालकिले से घोषणा की थी, तब संसद में कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। वे यह नहीं समझ पाए कि गरीब माताओं और बहनों के लिए शौचालय की सुविधा कितनी महत्वपूर्ण है।’’
मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में केंद्र सरकार ने इस सोच को बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह ‘‘पावर टू एम्पावर’’ यानी शक्ति का इस्तेमाल लोगों को सशक्त बनाने के लिए करने के सिद्धांत में विश्वास करते हैं। मोदी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 12-13 वर्ष में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

उन्होंने कहा, यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। यह सीमाएं तोड़ने में विश्वास रखने वाली सोच का परिणाम है। राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने के महत्व पर जोर देते हुए मोदी ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और देश के विकास में भी योगदान मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर के विद्यार्थियों और शिक्षकों से अगले 20 वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने को कहा। मोदी ने कहा,‘वर्ष 2047 तक आपमें से कई लोग नेतृत्व करने वालों की भूमिकाओं में होंगे… आइए संकल्प लें कि अगले 20 वर्ष में हम ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करेंगे और इसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’’

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group