Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi Award: कोविड के दौरान ‘रणनीतिक नेतृत्व’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार
    Breaking News

    PM Modi Award: कोविड के दौरान ‘रणनीतिक नेतृत्व’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और “बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है. उसने कहा कि पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले ने 20 नवंबर, 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में की थी.

    बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए दिया गया है. इसमें कहा गया कि मोटले ने महामारी के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में मोदी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. प्रधानमंत्री की ओर से पुरस्कार प्राप्त करते हुए मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है.

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    बयान में मार्गेरिटा के हवाले से कहा गया कि यह मान्यता भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों, तथा विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. बयान में कहा गया है कि 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों के साथ एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi Award: Prime Minister Modi awarded 'Honorary Order of Freedom of Barbados' for 'strategic leadership' during Covid
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026

    Shravani Mela Special Train :श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group