Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM Modi ने Odisha सरकार की ‘सुभद्रा’ योजना की शुरुआत की; 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण किया
    Headlines

    PM Modi ने Odisha सरकार की ‘सुभद्रा’ योजना की शुरुआत की; 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण किया

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvaneshvar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए महिला सशक्तीकरण को महत्वपूर्ण बताते हुए मंगलवार को प्रदेश सरकार की महिला केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ की शुरुआत की और राज्य में 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया.
    प्रधानमंत्री ने राज्य में 2,871 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. उन्होंने यहां जनता मैदान में एक कार्यक्रम में 1,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण किया. सुभद्रा योजना के तहत 21 से 60 साल आयुवर्ग की सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 के बीच पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.

    इसके तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति वर्ष 10,000 रुपये की राशि दो समान किश्तों में भेजी जाएगी. योजना में अभी तक 76 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है. कार्यक्रम में सुभद्रा योजना के तहत 25 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,250 करोड़ रुपये से अधिक राशि हस्तांतरित की गई.

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें तेज गति से पूरा किया जा रहा है। हमने वादे के अनुसार ओडिशा में सत्ता में आने के बाद पुरी के जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार को खोला.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए महिला सशक्तीकरण महत्वपूर्ण है. मोदी ने कहा कि केंद्र में राजग की तीसरी सरकार के पहले 100 दिन में गरीबों, किसानों, युवाओं के विकास के लिए तथा महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र में राजग की तीसरी सरकार के पहले 100 दिन में हमने गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के मकान बनाने का फैसला किया.

    मोदी ने कहा कि सरकार ने देश में 75,000 मेडिकल सीट बढ़ाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कहा कि गणेश उत्सव देश के लिए केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi launches Odisha government's 'Subhadra' scheme unveils railway and national highway projects worth over Rs 3800 crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group