Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर तृणमूल पर बरसे मोदी, बंगाल सरकार को ‘निर्मम सरकार’ बताया, बिफरीं ममता, बोलीं- समय का लिहाज तो करते, अभी हम आपका साथ दे रहे हैं…
    Breaking News

    PM Modi: मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर तृणमूल पर बरसे मोदी, बंगाल सरकार को ‘निर्मम सरकार’ बताया, बिफरीं ममता, बोलीं- समय का लिहाज तो करते, अभी हम आपका साथ दे रहे हैं…

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Alipurdwar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता से ग्रस्त है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ‘निर्मम सरकार’ से छुटकारा पाने के लिए बदलाव चाहती है. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं आम नागरिकों के प्रति तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासन की ‘क्रूरता और उदासीनता’ की याद दिलाती हैं. मुर्शिदाबाद और मालदा में हाल की सांप्रदायिक हिंसा के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि आरोप यह है कि कानून तोड़ने वालों को ‘तुष्टिकरण’ की आड़ में बेरोकटोक काम करने की अनुमति दी गई जबकि पुलिस कार्रवाई करने में विफल रहने पर असहाय होकर खड़ी रही.

    उन्होंने कहा, ‘मुर्शिदाबाद और मालदा में जो हुआ, उसे देखिए – सरकार की क्रूरता के स्पष्ट उदाहरण. तुष्टिकरण के नाम पर अराजकता को पनपने दिया गया. जरा भयावहता की कल्पना कीजिए: सत्ताधारी पार्टी के सदस्य घरों को चिह्नित करके उनमें आग लगा देते हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है और कुछ नहीं करती.’ मोदी ने कहा, ‘मैं बंगाल के गरीब लोगों से पूछना चाहता हूं – क्या सरकार को इसी तरह काम करना चाहिए? यहां लगभग हर मामले में अदालतों को हस्तक्षेप करना पड़ता है अन्यथा कोई भी मामला सुलझ नहीं पाता. लोगों का टीएमसी की सरकार से भरोसा उठ गया है. पूरा बंगाल कह रहा है: ‘बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार’. विवादास्पद वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर अप्रैल में हुए प्रदर्शनों के बाद शमशेरगंज, सुती और धुलियान समेत मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में हिंसक झड़पें होने के बाद से मोदी की राज्य की यह पहली यात्रा है. सांप्रदायिक दंगों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गये थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ममता बनर्जी ने यह कहा

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं. इस दौरान ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि उन्हें पीएम मोदी का चैलेंज मंजूर है और वह कल ही चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री ने बंगाल के अलीपुरद्वार में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दिनों मुर्शिदाबाद में जो कुछ भी हुआ वह ममता सरकार की ‘निर्ममता’ का उदाहरण है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    called Bengal government a 'ruthless government' Mamata got angry PM Modi: Modi lashed out at Trinamool over Murshidabad violence right now we are supporting you... said- you should have considered the time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group