Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: कांग्रेस की नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़, अन्य राज्यों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला, छत्तीसगढ़ में बोले प्रधानमंत्री
    Breaking News

    PM Modi: कांग्रेस की नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़, अन्य राज्यों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला, छत्तीसगढ़ में बोले प्रधानमंत्री

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
     Bilashpur.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसकी नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ समेत देश के अनेक राज्यों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी ने मोहभट्ठा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीते दशकों में कांग्रेस की नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला. देश में जहां-जहां अभाव रहा, जो-जो क्षेत्र विकास से पीछे रहे, वहां-वहां नक्सलवाद फलता फूलता रहा. लेकिन जिस दल ने 60 साल सरकार चलाई उसने क्या किया. उसने ऐसे जिलों को पिछड़ा घोषित कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के नौजवानों की अनेक पीढ़ियां खप गईं, अनेक माताओं ने अपने लाडले खो दिए, अनेक बहनों ने अपने भाई खो दिए.
    उन्होंने कहा, ‘उस समय की सरकारों की यह उदासीनता आग में घी डालने जैसी थी.आपने तो खुद सहा है, देखा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में कितने ही जिलों में सबसे पिछड़े आदिवासी परिवार रहते हैं. उनकी कांग्रेस सरकार ने कभी सुध नहीं ली। हमने (राजग सरकार ने) गरीब आदिवासियों के शौचालय की चिंता की, स्वच्छ भारत अभियान चलाया.
    उन्होंने कहा, ‘हमने गरीब आदिवासियों के इलाज की चिंता की, पांच लाख तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना शुरू की. हमने आपके लिए सस्ती दवा की चिंता की, 80 प्रतिशत छूट देने वाले ‘पीएम जन औषधि केंद्र’ खोले.
    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जो लोग सामाजिक न्याय पर झूठ बोलते हैं उन्हीं लोगों ने आदिवासी समाज को भुला रखा था. इसलिए तो मैं कहता हूं जिसको किसी ने नहीं पूछा उसको मोदी पूजता है.
    राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों का पक्के घर का सपना पहले की सरकारों ने फाइलों में गुम कर दिया था, तब हमने गारंटी दी थी कि यह सपना हमारी सरकार पूरा करेगी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi: Naxalism got a boost in Chhattisgarh and other states due to Congress' policies Prime Minister said in Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group