Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- होर्मुज का रास्ता रोकना नामंजूरः नागरिक-एनर्जी ठिकानों पर हमले का विरोध किया, कहा-41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे
    Breaking News

    PM Modi: पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- होर्मुज का रास्ता रोकना नामंजूरः नागरिक-एनर्जी ठिकानों पर हमले का विरोध किया, कहा-41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पीएम ने कहा- ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।’
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है और देशवासियों को उसी तरह तैयार रहना होगा जिस तरह एकजुटता के साथ सबने कोरोना वायरस महामारी का सामना किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है तथा भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि पिछले एक दशक में ऊर्जा क्षेत्र में सरकार की तैयारियों के कारण आज हालात से निपटने में मदद मिल रही है।

    प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सरकार संवेदनशील है, सतर्क है और हर सहायता के लिए तत्पर भी है।’’
    उन्होंने कहा, इस युद्ध के कारण दुनिया में बने हालात का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज, संयम और शांत मन से हर चुनौती का मुकाबला करना है। यही हमारी पहचान है।’’

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल, गैस और उर्वरक से लदे जहाजों के आवागमन में चुनौती के बावजूद सरकार का प्रयास देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बहुत अधिक प्रभावित नहीं होने देने का है। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है और पेट्रोल-डीजल की लगातार सुचारू आपूर्ति पर काम किया गया है। प्रधानमंत्री ने कृषि संबंधी चुनौतियों के संदर्भ में कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव मदद करती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के हालात से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था, लोगों के जीवन पर बहुत विपरीत असर हो रहा है। मोदी ने कहा कि भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जो आर्थिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय सुरक्षा से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत के व्यापार का महत्वपूर्ण रास्ता है और देश में कच्चे तेल तथा गैस के बड़े हिस्से की आपूर्ति करता है। मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र इसलिए भी अहम है क्योंकि खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र के समुद्र में संचालित व्यावसायिक जहाजों में तैनात चालक दल के सदस्यों में भारतीयों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए भारत की चिंताए स्वाभाविक रूप से अधिक हैं। उन्होंने कहा, इसलिए यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज में संदेश दुनिया में जाए।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति बनने के बाद उन्होंने स्वयं पश्चिम एशिया के अधिकतर राष्ट्राध्यक्षों से दो बार फोन पर बात की है और उन सभी ने वहां भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के समय देश-विदेश में भारतीयों की सुरक्षा भारत की बहुत बड़ी प्राथमिकता रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Modi said – Blocking the Strait of Hormuz is unacceptable; opposed the attack on civilian and energy facilities PM Modi: On the West Asia crisis PM Modi: पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- होर्मुज का रास्ता रोकना नामंजूरः नागरिक-एनर्जी ठिकानों पर हमले का विरोध किया said – we are importing oil and gas from 41 countries. कहा-41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group