Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता
    Breaking News

    PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है. विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर नौ महीने बिताने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक मार्च को लिखे गए पत्र को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से विलियम्स को भेजा गया है। इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया.

    मोदी ने पत्र में लिखा, ‘‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं. भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने लिखा कि आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने को उत्सुक हैं. भारत के लिए अपनी सबसे प्रतिभाशाली बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    मोदी ने 2016 में अमेरिका यात्रा के दौरान विलियम्स और उनके दिवंगत पिता दीपक पंड्या से हुई मुलाकात को याद किया. उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मैसिमिनो से हुई थी और बातचीत के दौरान विलियम्स का जिक्र हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर कितना गर्व है.इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक सका.

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    मोदी ने कहा कि उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान विलियम्स का कुशलक्षेम पूछा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपके प्रेरणादायी धैर्य और दृढ़ता को दर्शाया है. प्रधानमंत्री ने पत्र में विलियम्स के पति माइकल विलियम्स को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    invited her to visit India PM Modi: Prime Minister Narendra Modi wrote a letter to astronaut Sunita Williams
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group