Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM MODI फ्रांस से पहुंचे AMERICA, ‘X’ पर लिखा; ‘वाशिंगटन में हुआ खास स्वागत’, खुफिया निदेशक तुलसी गोबार्ड से मिले, आज TRUMP से मिलेंगे, देखें तस्वींरें
    Breaking News

    PM MODI फ्रांस से पहुंचे AMERICA, ‘X’ पर लिखा; ‘वाशिंगटन में हुआ खास स्वागत’, खुफिया निदेशक तुलसी गोबार्ड से मिले, आज TRUMP से मिलेंगे, देखें तस्वींरें

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washingoton. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति के अतिथि गृह ‘ब्लेयर हाउस’ पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. ‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया. मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद समुदाय के सदस्य ‘ब्लेयर हाउस’ में एकत्र हुए। उन्होंने भारतीय एवं अमेरिकी झंडे लहराए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वागत किया.

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ठंड के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत. भारतीय प्रवासियों ने ठंड के बावजूद वाशिंगटन डीसी में मेरा बहुत ही खास स्वागत किया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    प्रधानमंत्री मोदी चौथे ऐसे विदेशी नेता हैं जिनकी ट्रंप पिछले महीने हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेजबानी कर रहे हैं. ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के एक महीने से भी कम समय के भीतर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय की मेजबानी की है.
    प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. दोनों नेताओं की यह बातचीत आतंकवाद और उभरते खतरों से निपटने में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही.

    मोदी और ट्रंप बृहस्पतिवार को ‘व्हाइट हाउस’ में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दोनों देश अपने लोगों के लाभ और हमारी धरती के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. मोदी ने हिंदू-अमेरिकी गबार्ड को देश की शीर्ष खुफिया अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी. राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में गबार्ड की नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी मिली थी.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उनकी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी.भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी और गबार्ड के बीच चर्चा आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर भी केंद्रित रही.

    पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ एक सार्थक बैठक की. चर्चा आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही.

    मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचे. उन्होंने फ्रांस में देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    met Intelligence Director Tulsi Gobard PM Modi reached America from France see photos will meet TRUMP today wrote on 'X'; 'Given a special welcome in Washington'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group