Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पीएम मोदी ने कहा – कल से लागू होगा नेक्सट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स’, हर वर्ग को होगा फायदा
    Headlines

    पीएम मोदी ने कहा – कल से लागू होगा नेक्सट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स’, हर वर्ग को होगा फायदा

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘नेक्सट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स’ की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल से शुरू होने वाले नवरात्रि के पहले दिन से ‘GST बचत महोत्सव’ लागू होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस महोत्सव से हर वर्ग को फायदा होगा. गरीब, मध्यम वर्ग, नई मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी सभी को इस सुधार से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि GST की नई व्यवस्था से लोगों की बचत बढ़ेगी और वे अपनी पसंद की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे.

    PM ने बताया कि अब GST में सिर्फ 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब रहेंगे. रोजमर्रा की जरूरतों जैसे खाने-पीने का सामान, दवाइयां, ब्रश-पेस्ट और बीमा पर टैक्स या तो शून्य होगा या 5% ही लगेगा. पहले 12% टैक्स वाली 99% चीजें अब 5% के दायरे में आ गई हैं. इससे सामान सस्ते होंगे और लोगों को होटल, घर, स्कूटर या कार खरीदने में कम खर्च करना होगा.

    पीएम ने 2014 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि पहले देश में कई तरह के टैक्स जैसे एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट और सर्विस टैक्स थे. सामान एक शहर से दूसरे शहर भेजने में कई चेक पोस्ट और फॉर्म भरने पड़ते थे. उन्होंने एक उदाहरण दिया कि एक कंपनी के लिए बेंगलुरु से हैदराबाद सामान भेजना इतना मुश्किल था कि वे उसे यूरोप भेजना आसान समझते थे.

    2014 में सरकार बनने के बाद GST को प्राथमिकता दी गई. केंद्र और राज्यों के सहयोग से ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का सपना साकार हुआ. अब नए सुधारों के साथ कारोबार को और आसान बनाने, निवेश को आकर्षित करने और सभी राज्यों को विकास में बराबर का मौका देने का लक्ष्य है.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    पीएम ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और नया मध्यम वर्ग उभरा है. सरकार ने 12 लाख तक की आय को टैक्स मुक्त किया है, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिली. अब GST में कमी से गरीब और नई मध्यम वर्ग के सपने पूरे करना आसान होगा.

    PM ने कहा कि दुकानदार और छोटे-बड़े उद्योग इस सुधार से उत्साहित हैं. GST की दरें कम होने और प्रक्रियाएं आसान होने से MSME और कुटीर उद्योगों को डबल फायदा होगा. उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स का बोझ कम होगा.

    स्वदेशी पर जोर, 2.5 लाख करोड़ की बचत 

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    पीएम ने देशवासियों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में विदेशी चीजों पर निर्भरता कम करनी होगी. ‘मैं स्वदेशी खरीदता हूं’ का मंत्र अपनाकर भारत को तेजी से विकसित करना होगा. उन्होंने राज्य सरकारों से भी आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन बढ़ाने और निवेश का माहौल बनाने का आग्रह किया.

    पीएम ने बताया कि इनकम टैक्स और GST में छूट से देशवासियों को सालाना 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी. उन्होंने इसे ‘बचत उत्सव’ का नाम देते हुए कहा कि यह देश की ग्रोथ स्टोरी को और मजबूत करेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    every section will benefit. PM Modi said – 'Next Generation GST Reforms' will be implemented from tomorrow
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group