Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…
    Breaking News

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी राज्य सरकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

    मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों की बैठक में यह बात कही। यह बैठक सोमवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में हजारों छात्रों द्वारा नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के एक दिन बाद हुई।
    करीब एक घंटे तक चली ‘मंगल मिलन’ नामक बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    रीजीजू ने कहा,‘साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट की पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता दी गई, उसका सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया तथा परिणाम भी बिना विलंब किए घोषित कर दिए गए।’’

    Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा संग्रहण ठप

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों से कहा कि प्रश्नपत्र लीक गिरोह में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    Jamshedpur News: 17 अगस्त को सूर्य मंदिर की भव्य जलाभिषेक यात्रा

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को देश के शीर्ष विधि विशेषज्ञों की सहायता से यथासंभव कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे PM Modi speaks on the NEET paper leak at the NDA meeting: We will not allow the future of the youth to be jeopardized; strict action has been taken... कठोर कार्रवाई की गई है...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा संग्रहण ठप

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 17 अगस्त को सूर्य मंदिर की भव्य जलाभिषेक यात्रा

    July 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा संग्रहण ठप

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 17 अगस्त को सूर्य मंदिर की भव्य जलाभिषेक यात्रा

    July 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    July 21, 2026

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group