



Ahmadabad.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंतारा दौरे में एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावक, क्लाउडेड तेंदुए के शावक, कैराकल शावक सहित विभिन्न प्रजातियों के साथ खेला और उन्हें खाना खिलाया. शेरों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं. प्रधानमंत्री ने केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया.
प्रधानमंत्री ने वनतारा में वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया और पशु चिकित्सा सुविधाओं को देखा, जो एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हैं, और वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा आदि सहित कई विभाग भी हैं.



