Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पीएम मोदी इस हफ्ते जायेंगे इटली, जी7 में लेंगे भाग
Breaking News

पीएम मोदी इस हफ्ते जायेंगे इटली, जी7 में लेंगे भाग

News DeskBy News DeskJune 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस सप्ताह इटली जाने वाले हैं. जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया क्षेत्र में लग्जरी रिजॉर्ट बोरगो एग्नाजिया में 13 से 15 जून तक किया जाना है. बैठक में, यूक्रेन में युद्ध और गाजा संघर्ष का जोर-शोर से उठाये जाने की संभावना है. जी7 विश्व की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं.

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल हैं. यूक्रेन में रूस के आक्रमण पर एक सत्र में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के भी भाग लेने का कार्यक्रम है.

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 13 जून को इस यूरोपीय देश के लिए रवाना होंगे. लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा. हालांकि, प्रधानमंत्री के इटली दौरे की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.सूत्रों ने बताया कि मोदी के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी होगा जिनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के भी शामिल रहने की संभावना है. मोदी अपने दौरे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक सहित कई द्विपक्षीय बैठकें भी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल मई में जापान के हिरोशिमा में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे.

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

दरअसल, इटली जी7 का मौजूदा अध्यक्ष है और इस नाते यह इसकी शिखर बैठक की मेजबानी कर रहा है. इटली ने भारत के अलावा, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, यूरोपीय संघ जी7 का सदस्य नहीं है, लेकिन वह वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026
Recent Post

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

November 14, 2026

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

November 14, 2026

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026

Tata Group विवाद में अब नया मोड़, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह का खंबाटा पर पलटवार, अनदेखी का आरोप लगाया

November 14, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के विकास को लेकर टाटा स्टील के MD से मिले JMM नेता कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक से लेकर एयरपोर्ट तक के उठाए मुद्दे

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group