Site icon Lahar Chakra

PM Modi Address To Nation: आज शाम 5 बजे राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन, जानें क्या हो सकता है एलान

New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि, शाम को उनके संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा. नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है. प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं. बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होंगी.

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा, जिस दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है. बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन के दौरान जीएसटी रिफॉर्म की बात कही थी। जिसके बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दो दरें (12 और 28 फीसदी) को हटाने का फैसला किया गया.

मोदी ने पहले भी राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं की हैं, जैसे 2016 में नोटबंदी या 2019 में भारत द्वारा ‘उपग्रह विध्वंसक प्रक्षेपास्त्र’ का सफल परीक्षण शामिल है. इस परीक्षण से भारत इस तरह की क्षमता रखने वाले विशिष्ट देशों के समूह में शामिल हो गया था.

उन्होंने 2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद भी अपने संबोधनों के माध्यम से लोगों से सीधे संपर्क किया, उन्हें लॉकडाउन के बारे में जानकारी दी, सुझाव दिए या देश और दुनिया को प्रभावित करने वाले सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकटों में से एक से निपटने के लिए सरकार के उपायों पर प्रकाश डाला.

Exit mobile version