Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देश को किया संबोधित, सुरक्षा बलों की सराहना की
    Headlines

    PM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देश को किया संबोधित, सुरक्षा बलों की सराहना की

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों का जिक्र किया. उन्होंने NDRF, SDRF और अन्य सुरक्षाबलों की सराहना की, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया.

    पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की दो बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने पुलवामा के स्टेडियम में रिकॉर्ड भीड़ के साथ आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच की प्रशंसा की, जो रॉयल प्रीमियर लीग का हिस्सा था. उन्होंने कहा, “पहले यह असंभव लगता था, लेकिन मेरा देश अब बदल रहा है.” ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो), दूरदर्शन और डीडी न्यूज पर किया गया. इसके अलावा, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और एक्स जैसे सोशल मीडिया मंचों पर भी उपलब्ध रहा.

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने अंतरिक्ष, विज्ञान और खेल जैसे विषयों पर बात की थी. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों का भी जिक्र किया था. बता दें कि 2014 में शुरू हुए इस लोकप्रिय कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में विदेश दौरे पर हैं. जापान के बाद वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं. सात साल बाद पीएम मोदी ने चीन की धरती पर कदम रखा है. इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हुई.
    SCO सम्मेलन पर दुनिया की नजरें
    SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक मंच पर आने की संभावना है, जिस पर वैश्विक समुदाय की नजरें टिकी हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Narendra Modi addressed the nation in the 125th episode of 'Mann Ki Baat' praised the security forces
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Karim City College में NSS वार्षिक विशेष शिविर 2026 के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group