
New Delhi. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपनी अन्य आय बढ़ाने के लिए नवंबर से क्रेडिट कार्ड परिचालन को नए सिरे से बढ़ाने की योजना बना रहा है. बैंक को उम्मीद है कि उस समय तक उसका नया आईटी बुनियादी ढांचा तैयार हो जाएगा. बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”क्रेडिट कार्ड बाजार में पीएनबी प्रभावशाली स्थिति में नहीं है, हालांकि इसकी विशेषताएं बाजार में मौजूद किसी भी अन्य कार्ड के बराबर हैं.
इसलिए, हमने क्रेडिट कार्ड विभाग को मजबूत किया है और व्यवसाय के लिए एक महाप्रबंधक को प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘हम व्यवसाय को सहयोग देने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को भी बढ़ा रहे है. इसलिए, क्रेडिट कार्ड कारोबार में व्यापक बदलाव हो रहे हैं. बैंक इस पूरी गतिविधि को नया रूप देने और क्रेडिट कार्ड कारोबार को बढ़ाने के लिए नई दिशा तय करने की योजना बना रहा है.
