Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गृह विभाग ने जारी की सूची
    Breaking News

    Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गृह विभाग ने जारी की सूची

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग ने पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है।
    जारी सूची के मुताबिक, एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

    विशिष्ट सेवा के लिए जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पदक के लिए लातेहार के अवर निरीक्षक विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू का चयन हुआ है।

    सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रेल के महानिरीक्षक डॉ. माइकल राज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।
    इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी तथा एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों में जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो और प्रभा देवी तथा महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह का भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन किया गया है।

    पुलिस मुख्यालय ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को 13 अगस्त 2026 की अपराह्न तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। मुख्यालय ने कहा है कि यदि इस दौरान किसी पदक प्राप्तकर्ता का स्थानांतरण या नया पदस्थापन हो चुका है तो संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक या नियंत्रक पदाधिकारी इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान का प्रतीक हैं।

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Kolhan DIG Anuranjan Kispotta Police Medal: 29 police officers and personnel from Jharkhand Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक to receive police medals; Home Department releases list. गृह विभाग ने जारी की सूची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    August 14, 2026

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    August 14, 2026

    Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान

    August 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    August 14, 2026

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    August 14, 2026

    Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान

    August 14, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने चमोली सुरंग में फंसे राज्य के मजदूरों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की बात

    August 14, 2026

    Road Accident: बस के खड़े वाहन से टक्कर में तीन ‘कांवरियों’ की मौत, 10 अन्य घायल, देवघर से लौट रही थी 45 श्रद्धालुओं से भरी बस

    August 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group