Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»महाकुंभ में आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है प्रदूषित गंगा जल, एनजीटी ने किया आगाह, महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
    Headlines

    महाकुंभ में आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है प्रदूषित गंगा जल, एनजीटी ने किया आगाह, महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि प्रयागराज में गंगा नदी में ‘सीवेज’ के प्रवाह को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो महाकुंभ मेले में आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. चालीस दिवसीय महाकुंभ मेला में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. यह 14 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ समाप्त होगा. हरित निकाय एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें दावा किया गया है कि शहर के रसूलाबाद से संगम (गंगा-यमुना संगम) तक आठ किलोमीटर के क्षेत्र में 50 नालों से गंगा नदी में सीवेज गिर रहा है.

    एनजीटी ने इस साल सितंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था और उसे 23 नवंबर तक निवारक उपायों के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 29 नवंबर के आदेश में कहा, “उच्चस्तरीय समिति ने ऐसी कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की है और न ही रिपोर्ट दाखिल करने या समय बढ़ाने की मांग करते हुए उससे कोई लिखित अनुरोध प्राप्त हुआ है.”

    Jharkhand Students Protest: JPSC ओर JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी, 10 सूत्री मांग रखी, जानें क्या कहा?

    पीठ में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी शामिल हैं. एनजीटी ने कहा, ‘‘मुद्दा कुंभ मेले के शुरू होने से पहले गंगा नदी में अनुपचारित सीवेज के प्रवाह को रोकने से संबंधित है. करोड़ों लोग मेले में आएंगे और अगर नदी में अनुपचारित सीवेज के प्रवाह को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो उनका स्वास्थ्य प्रभावित होगा. पीठ ने कहा कि राज्य के वकील के अनुरोध पर विचार करते हुए रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है. मामले में अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी.

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    millions of devotees are expected to come to Maha Kumbh from all over the world NGT warned Polluted Ganga water can affect the health of millions of pilgrims coming to Maha Kumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Students Protest: JPSC ओर JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी, 10 सूत्री मांग रखी, जानें क्या कहा?

    July 31, 2026

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    July 31, 2026

    JPSC परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की CBI जांच की मांग को लेकर AJSU का विरोध प्रदर्शन

    July 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Students Protest: JPSC ओर JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी, 10 सूत्री मांग रखी, जानें क्या कहा?

    July 31, 2026

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    July 31, 2026

    JPSC परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की CBI जांच की मांग को लेकर AJSU का विरोध प्रदर्शन

    July 31, 2026

    Stock Market: शेयर बाजार में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत, दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले

    July 31, 2026

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group