Site icon Lahar Chakra

TATA STEEL के शहर जमशेदपुर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, राजधानी रांची में कम हुआ एयर क्वालिटी इंडेक्स

प्रतीकात्मक

जमशेदपुर. झारखंड के शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) की ताजा रिपोर्ट कहीं राहत देने वाली तो कहीं चिंता बढ़ाने वाली है. जमशेदपुर की वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. वहीं, रांची के AQI के आकड़ा में कमी दर्ज हुआ है. जबकि धनबाद का आंकड़ा स्थिर है. रांची और जमशेदपुर का आंकड़ा बराबर रहा.

एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार शनिवार को रांची और जमशेदपुर में प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर रहा. दोनों जगहों पर AQI का आंकड़ा 153-153 और धनबाद का 124 दर्ज किया गया. जो सामान्य से ऊपर है. ऐसे में घरों से बाहर मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है. वहीं, इससे एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़े की बात करें तो रांची में सबसे अधिक 160, जमशेदपुर में 148 और धनबाद में 124 था.

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से ज्यादा प्रदूषण वाले शहर के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. लोगों से घर के बाहर मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया है. वहीं, ट्रैफिक में भी सचेत करने की सलाह दी गई है. इतना ही नहीं, घर के दरवाजे-खिड़की को ज्यादातर बंद रखने की सलाह दी गई है. ताकि घर के अंदर धूलकण आने से रोका जा सके. संभव हो तो घर में एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं. बाहर धूल या गंदी जगहों पर बच्चों को खेलने ना भेजें.

Exit mobile version