



Ranchi. इडी की ओर से दाखिल याचिका को रांची स्थित पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया. इडी की ओर से दाखिल याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया था कि पूजा सिंघल को अगर राज्य सरकार द्वारा किसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह अपने पद का दुरुपयोग कर केस को प्रभावित कर सकती हैं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह माना है कि पूजा सिंघल को पोस्टिंग देने का अधिकार राज्य सरकार का है. कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा. कोर्ट के इस आदेश से पूजा सिंघल को राहत मिली है. राज्य सरकार ने कुछ दिनों पहले उन्हें आइटी सचिव बनाया है.


