Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Potka: महाकुंभ की भगदड़ में लापता पोटका की गीता घर लौटी, रोती हुई मिली तो जुगसलाई की संगीता ने की मदद, ट्रेन से लेकर पहुंची जमशेदपुर
    Headlines

    Potka: महाकुंभ की भगदड़ में लापता पोटका की गीता घर लौटी, रोती हुई मिली तो जुगसलाई की संगीता ने की मदद, ट्रेन से लेकर पहुंची जमशेदपुर

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Potka. महाकुंभ की भगदड़ से लापता पोटका की महिला गीता देवी शुक्रवार शाम को सकुशल जमशेदपुर लौट आयी. अभी वह जमशेदपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थिति अपने रिश्तेदार के घर में रुकी है. गीता को जमशेदपुर लाने वाली जुगसलाई निवासी संगीता देवी ने कहा कि भगदड़ के बाद संगम तट की स्थिति अत्यंत भयावह थी. लोग अपने परिजनों से बिछड़कर रो रहे थे. इसी दौरान दूसरे दिन होटल में खाना खाने के दौरान उनकी नजर गीता देवी पर पड़ी. गीता काफी घबरायी हुई थी और रो रही थी. इसके बाद उन्हें ट्रेन से बनारस लेकर आयी. इसके बाद बक्सर से जमशेदपुर की ट्रेन में सवार होकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे.

    28 जनवरी की रात में महाकुंभ में हुई भगदड़ से गीता देवी लापता हो गयी थी. वह अपने पति चैतन हेंब्रोम, पुत्र हरनाम हेंब्रोम एवं सास के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज गयी थी. 29 जनवरी को गीता देवी को छोड़कर सभी मिल गये, पर गीता देवी लापता थी. परिजन वहीं रुककर खोजबीन कर रहे थे. गीता देवी ने बताया कि महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात में वह अपने परिजनों के साथ संगम तट पर बैठी थी. इसी दौरान भगदड़ मच गयी. इसमें वह परिजनों से बिछड़ गयी. नये शहर में वह ना तो किसी को पहचान रही थी, ना पास में पैसे थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    वह भीड़ के बीच भटक रही थी. एक होटल के समीप रोते बिलखते देख जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी संगीता देवी और सुरेन्द्र चौधरी उनसे जानकारी ली. अपने शहर का पाकर काफी मदद की. अपने साथ में लेकर जमशेदपुर आ गये. इस दुख की घड़ी में गीता देवी साथ देने के लिए संगीता देवी के प्रति आभार प्रकट किया है. गीता देवी को खोजने के लिए उनका बड़ा पुत्र दीपक हेम्ब्रोम शुक्रवार शाम को अपने तीन दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचा. परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना मिलने के बाद सभी काफी खुश होकर लौट रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Potka: Geeta of Potka returned home Sangeeta of Jugsalai helped her and took her to Jamshedpur by train when she was found crying who was missing in the stampede of Maha Kumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group