Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :: हेसलबिल गांव में चला कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, डॉ. राजीव ने कहा- ‘कुष्ठ अभिशाप नहीं, दवा से होता है पूरी तरह ठीक’

जमशेदपुर: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ (MDT) 100 दिवसीय कुष्ठ जागरूकता अभियान के 23वें दिन, पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत हेसलबिल गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान (10 अक्टूबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इसके इलाज के प्रति जागरूक करना है।

‘कुष्ठ रोग न अभिशाप है, न पिछले जन्म का पाप’ 

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप या पिछले जन्म का पाप नहीं है, बल्कि यह केवल एक बैक्टीरिया जनित रोग है।

मरीजों को बांटी गईं एमसीआर चप्पलें 

जागरूकता शिविर में कुष्ठ प्रभावितों की मदद के लिए सामग्री का वितरण भी किया गया। डॉ. राजीव ने 4 मरीजों को एमसीआर (MCR) चप्पलें और 2 मरीजों को सेल्फ केयर किट प्रदान की।

Exit mobile version