Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Potka Murder: प्रेमी ने पोटका में नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका की गला रेतकर कर दी हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी, वारदात से पहले वीडियो बना पोटका थानेदार पर लगाये गंभीर आरोप
    Breaking News

    Potka Murder: प्रेमी ने पोटका में नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका की गला रेतकर कर दी हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी, वारदात से पहले वीडियो बना पोटका थानेदार पर लगाये गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Potka. पोटका थाना में नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार दोपहर की है. युवक गणेश मांझी ने खुदकुशी करने के पहले एक वीडियो जारी किया है. यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पहले तो गणेश मांझी ने बताया है कि ज्योतिका उसके साथ रिलेशनशिप में थी. उसका नौ साल से ज्योतिका के साथ प्रेम संबंध था. गणेश मांझी ने बताया कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी.

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    ज्योतिका के साथ पोटका थाना प्रभारी ने संबंध बनाया था. ऐसा गणेश मांझी ने वीडियो में आरोप लगाया है. गणेश मांझी ने वीडियो में आगे बताया कि उसने ज्योतिका की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है. गणेश मांझी ने वह चाकू भी दिखाया. इसके बाद उसने यह कह कर वीडियो बनाना बंद कर दिया कि अब वह खुद भी इसी चाकू से आत्महत्या करने जा रहा है. पुलिस जांच में पता चला है कि गणेश मांझी ज्योतिका हेंब्रम को नौकरी करने से मना कर रहा था. उसने कहा था कि वह चौकीदारी की नौकरी छोड़ दे. बताया जा रहा है कि ज्योतिका हेंब्रम नहीं मानी. उसने साफ मना कर दिया कि वह नौकरी नहीं छोड़ेगी. इसी के चलते गणेश मांझी ने ज्योति हेंब्रम की हत्या की है. जबकि,

    धारदार हथियार से ज्योति को गला रेतकर मार डाला
    गौरतलब है कि कालिकापुर पंचायत के केन्डमूड़ी की रहने वाली ज्योतिका हेम्ब्रम पोटका थाना से ड्यूटी करने के के बाद अपने घर लौट रही थी. तभी थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर पर एक गणेश मांझी ने धारदार हथियार से ज्योति की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू, बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकिता बाला समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान शुरू किया तो खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने आरोपी के शव को बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    filmed the incident before leveling serious allegations against the Potka police station in-charge. Potka Murder: Newly appointed chowkidar Jyotika was strangled to death by her lover in Potka Potka Murder: प्रेमी ने पोटका में नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका की गला रेतकर कर दी हत्या then he committed suicide फिर खुद कर ली खुदकुशी वारदात से पहले वीडियो बना पोटका थानेदार पर लगाये गंभीर आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव का शानदार आयोजन, उपायुक्त ने किया उद्घाटन, बिके 1074 किलो आम

    June 6, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव का शानदार आयोजन, उपायुक्त ने किया उद्घाटन, बिके 1074 किलो आम

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में जेएससीए बी डिवीजन लीग का फाइनल संपन्न, यंग स्पोर्टिंग और टाटा सेर्सा के बीच हुई खिताबी भिड़ंत

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, सीताराम शास्त्री बोले- राम और कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद के प्रतीक

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group