
MASCOW. रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. इसकी जानकारी जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को दी.
भूकंप सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई. एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की. अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है.
इसका असर भारत या आसपास के इलाकों पर नहीं पड़ने की बात कही जा रही है.
