Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी झारखंड, जानें किन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी झारखंड, जानें किन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से दो दिनों तक झारखंड में रहेंगी. इस दौरान एम्स, देवघर तथा आईआईटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षा समारोहों में सम्मिलित होंगी. राष्ट्रपति गुरुवार को शाम में रांची भी जाएंगी. यहां वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे में लगभग 25 घंटे झारखंड में रहेंगी.

राष्ट्रपति गुरुवार को एम्स, देवघर के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी. इस दिन रांची लौटकर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन एक अगस्त यानी शुक्रवार को धनबाद स्थित आईआईटी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी.

दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, धनबाद तथा रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो गुरुवार को वे कोलकाता एयरपोर्ट से सेना के विमान से दोपहर 12.20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से सड़क मार्ग होते हुए लगभग अपराह्न एक बजे एम्स, देवघर पहुंचेंगी.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

यहां अपराह्न 3.10 बजे दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति भाग लेंगी तथा गोल्ड मेडल व अन्य उपाधियां वितरित करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति शाम 4.30 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी. वे शाम 5.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से सड़क मार्ग होते हुए शाम 5.55 बजे राजभवन पहुंचेंगी.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group