Site icon Lahar Chakra

President Medal: चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए मंगलवार का दिन गौरव भरा रहा. चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है. मंगलवार को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया. अदिति कुंडू चक्रधरपुर के चांदमारी मोहल्ले की रहने वाली है. उनके पिता अप्पू रंजन कुंडू चक्रधरपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम कार्यालय में ऑफिस सुपरीटेंडेंट पद पर कार्यरत हैं. अदिति ने स्काउटिंग की शुरुआत कक्षा 7 में भारत स्काउट एंड गाइड्स स्काउट डेन चक्रधरपुर से की थी. इस पुरस्कार के लिए अदिति ने वर्ष 2021 में ही लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी.

इसके बाद चयन की लंबी प्रक्रिया को पार करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. अदिति का अब तक का सफर स्काउटिंग के मूल मूल्यों सेवा, सहयोग और अनुशासन  का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी रेंजर्स ने अदिति की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे मंडल के युवाओं के लिए एक नई प्रेरण और दिशा बताया.

उन्होंने कहा कि अदिति की यह सफलता स्काउटिंग के प्रति नई जागरूकता और जुड़ाव को जन्म देगी। यह सम्मान अदिति के साथ-साथ पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा

Exit mobile version