Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»President Medal: चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
    Breaking News

    President Medal: चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए मंगलवार का दिन गौरव भरा रहा. चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है. मंगलवार को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया. अदिति कुंडू चक्रधरपुर के चांदमारी मोहल्ले की रहने वाली है. उनके पिता अप्पू रंजन कुंडू चक्रधरपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम कार्यालय में ऑफिस सुपरीटेंडेंट पद पर कार्यरत हैं. अदिति ने स्काउटिंग की शुरुआत कक्षा 7 में भारत स्काउट एंड गाइड्स स्काउट डेन चक्रधरपुर से की थी. इस पुरस्कार के लिए अदिति ने वर्ष 2021 में ही लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी.

    इसके बाद चयन की लंबी प्रक्रिया को पार करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. अदिति का अब तक का सफर स्काउटिंग के मूल मूल्यों सेवा, सहयोग और अनुशासन  का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी रेंजर्स ने अदिति की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे मंडल के युवाओं के लिए एक नई प्रेरण और दिशा बताया.

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    उन्होंने कहा कि अदिति की यह सफलता स्काउटिंग के प्रति नई जागरूकता और जुड़ाव को जन्म देगी। यह सम्मान अदिति के साथ-साथ पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    President Medal: Aditi Kundu of Chakradharpur received the President's Award for outstanding contribution to Bharat Scouts and Guides President Medal: चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group