Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के आज हुए चुनाव में मनोज सिंह अध्यक्ष, विनय पूर्ति महासचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए,निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल 40 मतों से तथा महासचिव अंजनी पांडेय 47 मतों से हुए पराजित 
    Breaking News

    Jamshedpur: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के आज हुए चुनाव में मनोज सिंह अध्यक्ष, विनय पूर्ति महासचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए,निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल 40 मतों से तथा महासचिव अंजनी पांडेय 47 मतों से हुए पराजित 

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के आज हुए चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसके अलावा महासचिव पद पर विनय पूर्ति व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए.

    सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में मनोज सिंह भारी मतों से विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल को लगभग 40 मतों से हरा दिया. वहीं महासचिव विनय पूर्ती ने निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय को 47 मतों से हराया एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो ने निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह को करीब 44 मतों से शिकस्त दी.

    शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की थी.
    सुबह मतदान की शुरुआत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की देखरेख तथा प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरु हुई, जो तय समय के अनुसार अपराह्न 4 बजे संपन्न हुआ.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    इसके बाद आंकड़ा मिलान के पश्चात मतगणना का कार्य आरंभ हुआ. चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाई.सदस्यों में आनंद कुमार, देवानंद सिंह, अरुण सिंह, अरिंदम सिन्हा, कुमुद जेनामुनी, अजय शंकर व शशिभूषण शामिल थे.

    कुल 178 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. हालांकि अध्यक्ष पद के लिये मतदान में दो बैलेट पेपर तकनिकी कारणों से अवैध करार दिया गया. इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 176 मत वैध पाये गये.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    अध्यक्ष पद के लिये तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, मनोज सिंह व संदीप सावर्ण थे. इसमें मनोज सिंह को 100, प्रशांत सिंह पुतुल को 60 तथा संदीप सावर्ण को 16 मत मिले. समिति ने इसमें मनोज सिंह को 40 मतों से विजयी घोषित किया.
    महासचिव पद के लिये तीन सदस्य, निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय, विनय पूर्ति व कान्हाई हेंब्रम थे. इस पद हेतु कुल 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. इसमें विनय पूर्ति को 96, अंजनी पांडेय को 47 तथा कान्हाई हेंब्रम को 34 मत मिले. इस तरह समिति ने विनय पूर्ति को 49 मतों से विजयी घोषित किया.
    कोषाध्यक्ष पद के लिये भी तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे. इसमें निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, अजय महतो व अभिषेक पीयूष थे. इसमें भी 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. कुल मतों में अजय महतो को 89, विद्यासागर सिंह को 45 तथा अभिषेक पीयूष को 43 मत मिले.

    अंत में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. काफी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, जिसके लिये चुनाव संचालन समिति ने सदस्यों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी आभार जताया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur press club ke niwartman adyakch prasant singh putul aur anjani pandey hue parast manoj adyakch aur binay purti bane mahasachiv
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group