Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Manmohan Singh Tribute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, बोले-उनका जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था
Breaking News

Manmohan Singh Tribute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, बोले-उनका जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था

News DeskBy News DeskDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिले. वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि उनका जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाता है. मोदी ने कहा, ‘डॉ. सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है. विभाजन के दौरान भारत आने के बाद बहुत कुछ खोने के बावजूद उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया. उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. सिंह का जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर महान ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाए.

मोदी ने जोर देकर कहा कि डॉ. सिंह को हमेशा एक दयालु व्यक्ति, एक विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा. एक अर्थशास्त्री के रूप में विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार में डॉ. सिंह के कई योगदानों को मोदी ने रेखांकित किया और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में, डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को वित्तीय संकट से बाहर निकाला और एक नए आर्थिक पथ पर अग्रसर किया. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के विकास और प्रगति में डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों और देश के विकास के प्रति डॉ. सिंह की प्रतिबद्धता को हमेशा उच्च सम्मान दिया जाता है. मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि डॉ. सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब रहा.

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि डॉ. सिंह का विशिष्ट संसदीय जीवन उनकी विनम्रता, सौम्यता और बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है. प्रधानमंत्री ने याद किया कि इस वर्ष के आरंभ में राज्यसभा में सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर भी उन्होंने डॉ. सिंह के समर्पण को सभी के लिए प्रेरणा बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा कि अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, डॉ. सिंह ने व्हीलचेयर पर बैठकर महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लिया और अपने संसदीय कर्तव्यों को पूरा किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और शीर्ष सरकारी पदों पर आसीन होने के बावजूद, डॉ. सिंह अपनी साधारण पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले. उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. सिंह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रहे, सभी दलों के व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखा और सभी के लिए आसानी से सुलभ रहे.
मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में दिल्ली में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर डॉ. सिंह के साथ अपनी खुली बातचीत को भी याद किया.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिंह को उनके तीन, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की. हमारे देश के लिए उनके योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा.

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को संपत्ति कार्ड वितरित करने वाले थे. यह एक विशाल राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम था जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों और मंत्रियों को भाग लेना था. लेकिन मनमोहन सिंह के सम्मान में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया.

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे. मनमोहन सिंह को बृहस्पतिवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. वह 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे.

इधर, खरगे और राहुल गांधी दोनों ही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के बेलगावी गए थे और मनमोहन सिंह के निधन की खबर आने के तुरंत बाद वे दिल्ली आ गए. गुरुवार रात उन्होंने उनके आवास पर जाकर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group