Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»PM modi Visit Devaghar: सारठ की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री, झारखंड में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा, भाजपा इससे खिलवाड़ नहीं होने देगी
    Elections

    PM modi Visit Devaghar: सारठ की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री, झारखंड में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा, भाजपा इससे खिलवाड़ नहीं होने देगी

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा को ‘सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण’ मुद्दा करार दिया और लोगों को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार इनकी सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी.देवघर जिले के सारठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किया गया.
    उन्होंने कहा, ‘इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई. इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली. लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए. झामुमो सरकार ने अदालत में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है.

    प्रधानमंत्री ने झारखंड में अपने चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान वह जहां भी गए, हर जगह ‘विदेशियों की घुसपैठ’ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है. उन्होंने कहा, ‘‘झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है. अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है. उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा. हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है. मोदी ने बुधवार को झारखंड में पहले चरण के तहत जारी मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि ‘रोटी-बेटी और माटी’ को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    उन्होंने कहा, ‘यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है. इसलिए इस चुनाव में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है. आपको विश्वास दिलाता हूं कि राजग की सरकार संथाल की और झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी. प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामूहिक एकता को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको सावधान करने आया हूं, आपको जगाने आया हूं। आपको ज्यादा सावधान रहना है और याद रखना है कि एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं.

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    पिछली लगभग सभी चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा बुलंद किया है.मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा कि लेकिन तब एससी, एसटी और ओबीसी की एकजुटता के कारण वे बुरी तरह चुनाव हार गए और तब से आज तक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला. उन्होंने कहा कि आज भी जिन राज्यों में एससी, एसटी और ओबीसी की आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP will not let this be tampered with daughter and soil is the most important issue in Jharkhand PM Modi Visit Devaghar: Prime Minister said in the public meeting of Sarath the security of bread
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group