Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»हॉकी इंडिया सीनियर मेंस इंटर चैम्पियनशिप में पीएसपीबी ने हराया पीएनबी को
    Headlines

    हॉकी इंडिया सीनियर मेंस इंटर चैम्पियनशिप में पीएसपीबी ने हराया पीएनबी को

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए), जमशेदपुर में चल रही पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार को रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों का गवाह बना. दर्शकों ने इस दौरान शानदार हॉकी, खेल कौशल और खिलाड़ियों के जोश से भरपूर खेल का लुत्फ उठाया.

    इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषभ गर्ग, एसपी (ग्रामीण) जमशेदपुर और कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और डीएसओ पूर्वी सिंहभूम रूपारानी तिर्की उपस्थित रहीं.

    उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके मनोबल को बढ़ाया. दिन का सबसे बेहतरीन और कड़ा मुकाबला पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पीएसपीबी ने स्टार फॉरवर्ड यूसुफ़ अफ़्फ़ान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पीएनबी को 4-3 से मात दी. अफ़्फ़ान ने दो गोल दागे और गुरजिंदर सिंह ने भी बराबरी का दमदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    वहीं, पीएनबी की ओर से सतेन्दर कुमार ने दो और अर्जुन ने एक गोल दागा. इस जीत के बाद यूसुफ़ अफ़्फ़ान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने अपना विजयी क्रम बरकरार रखा और कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (सीएजी) को 5-2 से परास्त किया. रेलवे की ओर से विभव गावकर, सिमरनजोत सिंह, सय्यद नियाज़ रहीम, प्रताप लकड़ा और दीप अतुल ने एक-एक गोल दागा. सीएजी की ओर से त्रिशुल गणपति और वीरथमिज़ान ने गोल किए.

    इस प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए रेलवे के सिमरनजोत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. तीसरे रोमांचक मुकाबले में पंजाब एंड सिंध बैंक ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पर 7-0 की बड़ी जीत दर्ज की. पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से हरमंजीत सिंह ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि चरणजीत सिंह और जसकरन सिंह ने दो-दो गोल किए. इस मैच में हरमंजीत सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वहीं, तमिलनाडु पुलिस और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला यूनियन बैंक द्वारा फोरफीीट किया गया.चौथे दिन के इन परिणामों ने प्रतियोगिता में रोमांच और बढ़ा दिया है, क्योंकि अब सभी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. यह चैम्पियनशिप 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जिसमें लीग स्टेज के बाद क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और ग्रैंड फिनाले खेले जाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news PSPB beat PNB in ​​Hockey India Senior Men's Inter Championship जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group