Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
    Breaking News

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची के विभिन्न अंचलों में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम लगातार जारी है, जिसमें अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहते हैं.

    इस बार के जनता दरबार में कई नागरिकों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र, पंजी-2 में सुधार, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसके साथ ही, मनरेगा, कृषि ऋण माफी, केसीसी से संबंधित समस्याएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान की शिकायतें भी आईं, जिनका समाधान तत्काल किया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया.

    जनता दरबार में कुछ प्रमुख मामलों का त्वरित समाधान किया गया. सोनाहातू अंचल की सुलोचना को जाति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया पूरी की गई. नामकुम अंचल में कई आवेदकों को जनता दरबार में ही ऑनलाइन रसीदें प्रदान की गई. अनगड़ा अंचल के गेतलसूद निवासी एक आवेदक की शिकायत पर पंजी-2 में सुधार किया गया. इस पर आवेदक ने प्रशासन को धन्यवाद दिया. अन्य अंचलों में भी शिकायतों का त्वरित समाधान हुआ.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद का साधन है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहती है और नागरिकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाएं ताकि किसी प्रकार की देरी न हो.

    DC ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की कि वे बिचौलियों के जाल में न फंसे और सीधे अंचल तथा प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि अगर प्रखंड या अंचल कार्यालयों में बिचौलिये दिखें तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना या ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर दें.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people's complaints resolved on the spot Public hearing organized in Ranchi's areas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group