Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Puja ‘Big’ Sale: त्योहारी बिक्री का पहला चरण सैमसंग के नाम रहा, 10 लाख से अधिक ‘I -Phone’ बिके, ओप्पो, वनप्लस, शाओमी और रियलमी Top-5 में रहे
    Headlines

    Puja ‘Big’ Sale: त्योहारी बिक्री का पहला चरण सैमसंग के नाम रहा, 10 लाख से अधिक ‘I -Phone’ बिके, ओप्पो, वनप्लस, शाओमी और रियलमी Top-5 में रहे

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. त्योहारी मौसम की बिक्री के पहले चरण में सैमसंग संख्या के लिहाज से 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन खंड में शीर्ष पर रही है. सेमीकंडक्टर सूचना मंच टेक इनसाइट्स ने मंगलवार को कहा कि उपभोक्ताओं ने 26 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच आयोजित त्योहारी सेल के दौरान 10 लाख से अधिक आईफोन खरीद डाले.
    टेक इनसाइट ने एक ब्लॉग में कहा, ‘त्योहारी सेल के पहले दौर में सैमसंग 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन की बिक्री में सबसे आगे रही जबकि एप्पल दूसरे स्थान पर रही. प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर त्योहारी सेल आयोजित की थी, जिसमें ग्राहकों के लिए कई तरह की छूट एवं आकर्षक पेशकश भी की गई थीं.
    ब्लॉग में कहा गया है कि सैमसंग फ्लिपकार्ट और अमेजन पर त्योहारी बिक्री का मुख्य प्रायोजक भी थी जिससे इसे अतिरिक्त बढ़ावा मिला. टेक इनसाइट्स का अनुमान है कि त्योहारी बिक्री के पहले चरण की अवधि में हुई कुल स्मार्टफोन बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का हिस्सा 78 प्रतिशत रहा. नवरात्रि की शुरुआत के साथ ऑफलाइन बिक्री ने भी रफ्तार पकड़ ली थी. इस त्योहारी सेल में दिग्गज कंपनी एप्पल का 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहना आश्चर्यजनक रहा। इसमें आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा.
    ओप्पो समूह (ओप्पो और वनप्लस), शाओमी और रियलमी त्योहारी मौसम के पहले चरण में संख्या के लिहाज से शीर्ष पांच स्मार्टफोन विक्रेता कंपनियों में शामिल रहीं.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    OnePlus Oppo over 10 lakh 'I-Phones' sold Puja 'Big' Sale: The first phase of festive sales went in Samsung's favour Xiaomi and Realme were in the top-5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group