Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में संपन्न
Headlines

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में संपन्न

News DeskBy News DeskApril 19, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य 30 मार्च को हुए राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आपणो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा करना, उसके लेखा-जोखा का विवरण को देखना और आगे आने वाले कार्यक्रमों में सब का सुझाव लेना था।

सर्वप्रथम अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सभी सदस्य जिन्होंने राजस्थान दिवस को सफल बनाने में सहयोग दिया उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया। सभी ने राजस्थान दिवस के सफल आयोजन पर बहुत बहुत बधाई दी। तत्पश्चात मोहित शाह ने इस आयोजन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें कि बताया गया कि जिला ने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन किया एवं इस आयोजन को बजट की सीमा के अंदर आयोजित किया गया।

प्रेस सचिव सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने सुझाव दिया कि समाज में बढ़ रहे तलाक़ और पारिवारिक बटवारे में झगड़ा को सुलझाने के लिए एक समिति बनाना चाहिए। इससे समाज में समरसता बढ़ेगी एवं समाज में हो रहे झगडे समाज के बाहर कोर्ट में कम जाएंगे।

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

मीटिंग में सर्वसमत्ति से निर्णय लिया गया प्री वेडिंग शूट एक कुरीति है और ये बंद होनी चाहिए। चर्चा में ये बात सामने आई कि समाज किसी के निजी जीवन में ताका-झाँकी नहीं करना चाहती, परंतु प्री वेडिंग शूटआउट की विवाह समारोह में प्रदर्शन पर सामाजिक तौर पर अस्वीकार्य है। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का भी यही निर्णय है। महासचिव सीए विवेक चौधरी  का सुझाव था कि एक स्लाइड बना कर सोशल प्लेटफार्म में ये सन्देश भेजना चाहिए कि समाज में प्री वेडिंग शूट की पाबन्दी है।

अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया गया कि पूर्वी जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार करने के लिए वेबसाइट और एप बनाया जा रहा है जिसे अनिल अग्रवाल(गैलेक्सी) और सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए गौरव जवानपुरिया को दायित्व सौंपा गया। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का मैगज़ीन निकला जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी अशोक खंडेलवाल और अधिवक्ता महाबीर अग्रवाल को दी गई।अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि वे प्रयास कर रहे हैं कि ब्रह्मानंद अस्पताल में समाज के लोगों के लिए इन पेशेंट मेडिकल फीस पर डिस्काउंट मिले। मुकेश मित्तल ने इस बैठक में कहा कि वे समाज के हर कार्य में पारदर्शिता को सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान देंगे।

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

इस बैठक में सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए। बैठक की समाप्ति नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष एवं शाखा सचिव को सम्मानित करते हुए किया गया। अंत में धन्यवाद् ज्ञापन  मोहित शाह  ने किया एवं सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया ।

बैठक में समाज के वरिष्ठ अभिभावक ओम प्रकाश रींगसिया, कैलाश अग्रवाल, कमल लड्ढा, सीए विनीत मित्तल, विजय खेमका, गौरव जवनपुरिया, अशोक कुमार खंडेलवाल, भोला चौधरी, बजरंग अग्रवाल, रतन सहरिया, अंकुश जवनपुरिया, आशिष खन्ना, अमन कुमार नरेडी, सीए अंकित अग्रवाल, सीताराम देबुका, कमल लड्ढा, दीपक अग्रवाल, लिप्पू शर्मा, सुनील सोंथालिया, गोल्डी अग्रवाल, मंटू अग्रवाल आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026

Jamshedpur: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चला सघन जांच अभियान

November 1, 2026
Recent Post

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026

Jamshedpur: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चला सघन जांच अभियान

November 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी की, X पर लिखा-‘एक नयी यात्रा शुरू हुई…’

November 1, 2026

Congress ने CEC के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम शुरू किया, खरगे बोले, मोदी-शाह के निर्देश पर ज्ञानेश कुमार चला रहे हैं निर्वाचन आयोग

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group