Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Puri Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए की जाएगी बेहतर व्यवस्था, जानें क्या होगा बदलाव
Headlines

Puri Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए की जाएगी बेहतर व्यवस्था, जानें क्या होगा बदलाव

News DeskBy News DeskDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Puri. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए व्यवस्था की जा रही है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि श्रद्धालुओं को अक्सर भीड़भाड़ के कारण गर्भगृह में देवताओं के दर्शन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पाधी ने कहा, “इस कदम के तहत ‘नटमंडप’ (नृत्य हॉल) में अलग से अवरोधक लगाए जाएंगे, साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने कहा कि ‘नटमंडप’ में छह पंक्तियों में लकड़ी के अवरोधक लगाने की योजना बनाई जा रही है. पाधी ने कहा कि इस कार्य के लिए ‘ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड’ को नियुक्त किया गया है और उसने वर्ष के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया है. नई व्यवस्था संभवतः एक जनवरी 2025 से लागू होगी.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

उन्होंने कहा कि इस कार्य से मंदिर में दैनिक अनुष्ठान और ‘रत्न भंडार’ (कोष कक्ष) के मरम्मत कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पाधी ने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रत्न भंडार का जीर्णोद्धार कार्य तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

प्रसाद प्राप्ति की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ‘आनंद बाजार’ में भी विशेष व्यवस्था की जाएगी. इस संबंध में एक समिति भी गठित की गई है. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने हाल में नई व्यवस्था के नियामक ढांचे को निर्धारित करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की थी. जगन्नाथ मंदिर का संचालन कानून विभाग द्वारा किया जाता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group